उपराष्ट्रपति चुनाव का एलान बुधवार को हो गया है। चुनाव की प्रक्रिया पांच जुलाई से शुरू होगी। छह अगस्त को मतदान होगा। नतीजे भी छह अगस्त को आएंगे। मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा। नए उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को शपथ ग्रहण करेंगे।
चुनाव आयोग के मुताबिक उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया पांच जुलाई से शुरू होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 19 जुलाई है। 20 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, 22 जुलाई तक नाम वापस लिये जा सकते हैं। छह अगस्त को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके बाद वोटों की गिनती की जाएगी। छह अगस्त को ही नतीजे आ जाएंगे। 11 अगस्त को नए उपराष्ट्रपति शपथ ग्रहण करेंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





