लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इस जिला में सुबह 7ः45 बजे से खुलेंगे स्कूल

SAPNA THAKUR | 21 मई 2022 at 9:54 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

गर्मियों के चलते कांगड़ा जिला में 23 मई से विद्यालयों के खुलने तथा बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि 23 मई से स्कूलों के खुलने का समय प्रातः 7ः45 बजे निर्धारित किया गया है जबकि स्कूलों में छुट्टी का समय दोपहर एक बजे निर्धारित किया गया है ताकि बच्चों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने डिप्टी डायरेक्टर प्राइमरी तथा उच्च शिक्षा सहित सभी उपमंडलाधिकारियों को इन निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए भी कहा गया है। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से सभी स्कूलों में गर्मी तथा लू से बचने के उपायों संबंधी सुचारू एडवाइजरी भी जारी करने के लिए पहले से ही निर्देश दिए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]