लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या का विरोध, सड़को पर उमड़ा जनसैलाब, हिंदू संगठनों ने निकाला…

PRIYANKA THAKUR | 30 जून 2022 at 2:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

उदयुपर में कन्हैयालाल की क्रूरता से हत्या के बाद पूरे राजस्थान में माहौल तनावपूर्ण है। गुरुवार को उदयपुर में हिंदू समाज के हजारों लोग सड़कों पर उतरे और मौन जुलूस निकालकर खामोशी से अपना आक्रोश जाहिर किया। लोग हाथों में तिरंगा और भगवा झंडा लेकर सड़क पर चले। कई लोगों ने हाथ में पोस्टर लेकर आरोपियों के खिलाफ फांसी की मांग की।

सबसे आगे धर्मगुरुओं को रखा गया था। इसके बाद अलग अलग समाज के लोगों की कतारें थीं। कलेक्ट्री पर युवाओं ने नारेबाजी की और हत्यारों को फांसी देने की मांग की। टाऊन हॉल से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट से लौटते समय दिल्लीगेट चौराहे पर कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तीसरे दिन और सख्ती
गुरुवार को तीसरे दिन भी उदयपुर में कर्फ्यू रहेगा। कन्हैया लाल की हत्या के बाद उदयपुर प्रशासन ने एहितयातन शहरभर में कर्फ्यू लगाया था। प्रदेशभर में इंटरनेट भी बंद है। हत्या के बाद शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को कर्फ्यू में और सख्ती बरती जा सकती है। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]