लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बधाई, कहा…

PRIYANKA THAKUR | 3 दिसंबर 2021 at 11:34 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

जिला ऊना ने कोविड वैक्सीनेशन के दूसरी डोज़ के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिला ऊना को दूसरी डोज़ का 4,24,689 वैक्सीनेशन का लक्ष्य दिया था, जो पूरा कर लिया गया है। राघव शर्मा ने कहा कि अब तक जिला ऊना में 4,26,500 लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज़ दी जा चुकी है।

जिलाधीश ने कहा कि इस उपलब्धि में स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, वैक्सीनेशन के लिए ड्यूटी दे रहे राजस्व और शिक्षा विभाग के कर्मचारी, पंचायत और शहरी निकाय के प्रतिनिधियों ने बड़ी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों व जन सहयोग से दूसरी डोज़ के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राघव शर्मा ने कहा कि वैक्सीनेशन के बाद भी सभी व्यक्ति कोविड नियमों का पालन करें। सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा उचित दूरी का ध्यान रखें। उन्होंने वैक्सीन की पहली डोज़ के बाद 84 दिन की अवधि पूरा कर चुके सभी लाभार्थियों से दूसरी खुराक जल्द से जल्द लगवाने की अपील की है, ताकि कोरोना वायरस के प्रति सुरक्षा चक्र पूरा हो सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]