लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऊना के नालों की चैनलाइजेशन के लिए सीएम और सत्ती का किया धन्यवाद

SAPNA THAKUR | 1 फ़रवरी 2022 at 11:41 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

ऊना में जल भराव की समस्या को समाप्त करने के लिए नालों की चैनलाइजेशन के लिए 22.48 करोड़ रुपए की परियोजना का कार्य शुरू होने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी व उपाध्यक्ष पवन कपिला, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, कुटलैहड़ प्रभारी यसपाल राणा, तिलक राज सैनी, बलविन्दर गोल्डी, जनक राज खजांची, सुखविंदर सांगरा सहित ऊना शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि अरनियाला नाला को पक्का करने पर लगभग 8.31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा कोटला नाला पर 4.31 करोड़, न्यू फ्रेडस कॉलोनी नाला पर 2.70 करोड़, रामपुर नाला पर 3.89 करोड़ और सब्जी मंडी, होटल नटराज व मिनी सचिवालय मेन पर 3.16 करोड़ व्यय किए जाएंगे तथा कुल 22 करोड़ से अधिक धनराशि ऊना शहर में जल भराव की समस्या समाप्त करने पर खर्च होगी। उन्होंने कहा कि सतपाल सत्ती के नेतृत्व में ऊना सदर में करोड़ों रुपए के कार्य किए जा रहे हैं। शहर में जल भराव की समस्या के साथ-साथ पार्किंग व अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]