लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एकजुट होकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों का करें विरोध – रजनीश किमटा

PRIYANKA THAKUR | 1 फ़रवरी 2022 at 12:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

प्रदेश कांग्रेस सगंठन महासचिव रजनीश किमटा ने लोगों का आह्वान किया है कि वह एकजुट होकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध करें। उन्होंने कहा है कि आज जिस प्रकार से बेरोजगारी व महंगाई बढ़ रही है उसके लिये भाजपा की नीतियां और निर्णय पूरी तरह जिम्मेवार है। चौपाल विधानसभा क्षेत्र के झिकनी पुल में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए किमटा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नही है, कमी है तो मंच और अवसरों की जो उन्हें उचित समय पर नही मिलते है।

उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के प्रोत्साहन के लिए बहुत कुछ करने की आवश्यकता है और कांग्रेस सत्ता में आते ही ग्रामीण प्रतिभाओं को हर क्षेत्र में समान रूप से उन्हें अवसरों की तलाश करेगी। किमटा ने युवाओं से कहा कि उन्हें क्रिकेट के साथ साथ अन्य खेल,जैसे कबड्डी, रेसलिंग और अन्य पारम्परिक खेलों को भी अपनाना चाहिए। किमटा ने स्थानीय भाजपा विधायक पर आरोप लगाया कि वह इस क्षेत्र के साथ भेदभाव करते रहें है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं के लिये उन्होंने कोई भी कार्य नही किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि चौपाल में सड़कों के बहुत बुरे हाल है, आय दिन यहां सड़क हादसे हो रहें है। उन्होंने कहा कि आज चौपल विकास के मामले में पूरी तरह पिछड़ गया है। किसान बागवान बदहाल स्थिति में है। किमटा ने लोगों को भरोसा दिया कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही इस क्षेत्र में विकास को प्रमुखता देते हुए पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में एक विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]