HNN/ बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब जिला बिलासपुर में एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है जहां हिमाचल पथ परिवहन निगम और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस चालक अरुण कुमार उम्र 44 वर्ष गांव पंचरुखी की मौत हो गई जबकि ट्रक चालक देवेंद्र कुमार समताना(उखली) जिला हमीरपुर सहित आठ घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-103 के पास नसवाल में यह हादसा पेश आया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन डिपो की बस सोलन से धर्मशाला जा रही थी कि अचानक नसवाल के पास एक ट्रक को ओवरटेक करते हुए बस सामने से आ रहे ट्रक के साथ टकरा गई। हादसे के बाद दोनों ड्राइवर अपनी अपनी सीटों पर बुरी तरह से फंस गए थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर बस चालक की मृत्यु हो गई जबकि ट्रक चालक को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पहुँचाया गया है। इसके अलावा बस में सवार कुछ लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





