लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एचआरटीसी बस में सवार दो युवकों से पुलिस ने बरामद किया चिट्टा

PRIYANKA THAKUR | 31 मार्च 2022 at 2:49 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

शिमला की एसआईयू टीम ने एक बार फिर गश्त के दौरान बस में सवार दो युवकों से नशे की खेप बरामद की है। इस बार एसआईयू ने एनएच-5 पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया। आरोपियों की पहचान भावुक नेगी निवासी निरमंड और अक्षय निवासी रामपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर किंगल में गश्त पर थी।

इस दौरान सुबह करीब 4:20 बजे एचआरटीसी की एक बस चंडीगढ़ से रिकांगपिओ जा रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर बस में सवार लोगों की तलाशी ली। इस दौरान बस में सवार दो युवकों से टीम ने 5.6 ग्राम चिट्टा बरामद किया । डीएसपी रामपुर चंद्र शेखर कायथ ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]