लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एबीवीपी ने खत्म की 24 घण्टे की सांकेतिक भूख हड़ताल

SAPNA THAKUR | 2 दिसंबर 2021 at 4:53 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर दूसरे दिन सांकेतिक भूख हड़ताल को महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय द्वारा तुड़वाया गया। यह भूख हड़ताल पिछले कल दोपहर से आज दोपहर तक चली। इसमें विद्यार्थी परिषद के 7 कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे। प्रेस सचिव सिमरन भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली के कार्यकर्ता पिछले कल से प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे।

जिसमें हमने महाविद्यालय में रिक्त पड़े शिक्षक एवं गैर शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरने की मांग की थी। इसके आलावा यूजी के रिअपीयर के परीक्षा परिणामों को शीघ्र घोषित किया जाए, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन प्रक्रिया में सुधार किया जाए, छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव को बहाल किया जाए और महाविद्यालय में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की मांग की थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इकाई अध्यक्ष अंकुश ने बताया कि संजौली काॅलेज में छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण भी शीघ्र किया जाए ताकि दूर दराज से पढ़ने आने वाली छात्राओं को रहने के लिए यहाँ वहाँ ना भटकना पड़े। विद्यार्थी परिषद इकाई सचिव शुभम बगलाट ने बताया कि पिछले काफी समय से विद्यार्थी परिषद इन मांगों को लेकर आंदोलनरत है, यदि इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया विद्यार्थी परिषद आने वाले समय में अपने आंदोलन को ओर उग्र गति देगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]