HNN / नाहन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आज दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षाविद केके चन्दोला के अनुसार पिछले शिक्षा सत्र में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तत्वाधान में आयोजित कक्षा दसवीं की बोर्ड परिक्षा में विद्यालय का परिक्षा फल शत प्रतिशत रहा।
सभी विद्यार्थियों ने शानदार अंक अर्जित किये। इस परिक्षाफल में 96 प्रतिशत अंको के साथ निवेदिता ने प्रथम , 95.4 प्रतिशत अंक लेकर परिक्षा ने द्वितीय और 95.3 प्रतिशत अंको के साथ आयूष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। दसवीं में 9 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किय। इस सत्र में विद्यालय से 80 विद्यार्थियों ने यह बोर्ड परिक्षा दी थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
ज़िसमें से 45 से अधिक विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक और 25 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस परिक्षाफल के लिए प्रधानाचार्य केके चन्दोला ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों और अध्यापकों को शुभकामनायें प्रेषित की।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





