लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एसआईयू टीम के हाथ लगी बड़ी सफलता, राहगीर के कब्जे से बरामद की चरस की खेप

PRIYANKA THAKUR | 29 नवंबर 2021 at 3:23 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / चम्बा

जिला चम्बा के साहो मार्ग पर एसआईयू टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक राहगीर से 691 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान रत्तो पुत्र बुधिया वासी गांव काली पोस्ट आफिस प्लयूर तहसील चंबा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम चंबा ने मुख्य आरक्षी परमेश शर्मा के नेतृत्व में साहो मार्ग पर बालू के समीप नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान वहां से पैदल जा रहा रत्तो पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने उसकी हरकत को देखते हुए उसे वही पकड़ लिया और उससे पूछताछ की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तलाशी लेने के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 691 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी हैडक्वार्टर चंबा अभिमन्यु वर्मा ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]