लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एसआईयू टीम पर दराट से जानलेवा हमला, हेड कांस्टेबल घायल

PRIYANKA THAKUR | 1 मई 2022 at 10:32 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

जिला मंडी की एसआईयू टीम पर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। इस हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वही इस हमले से हेड कांस्टेबल घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक चिट्टा तस्कर के घर में दबिश दी।

इस दौरान घर में रहने वाले दो भाइयों ने टीम पर दराट से जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। दराट के हमले से हेड कांस्टेबल घायल हो गया। इसके बाद टीम द्वारा हेड कांस्टेबल को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उनके हाथ पर 5 टांके लगाए गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके बाद एसएचओ की अगुवाई में दूसरी टीम को हमलावरों के पीछे लगाया गया और दोनों को गिरफ्तार किया गया। आज दोनों भाइयों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]