लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने चिकित्सकों पर लगाए लापरवाही के आरोप

PRIYANKA THAKUR | 30 जून 2022 at 2:38 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

शिमला स्थित आईजीएमसी के कार्डियोलॉजली विभाग में उपचाराधीन मरीज की बुधवार को ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। मरीज की मौत से परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और चिकित्सकों की लापरवाही को मौत का कारण बताया। परिजनों का आरोप है कि मरीज की हालत अगर नाजुक थी, तो पहले ही पीजीआई रैफर करना चाहिए था। अब जब मशीन आई तो दो दिन बाद ऑपरेशन किया गया।

हुआ यूं कि आईजीएमसी के कार्डियोलॉजी विभाग में सरकाघाट के रहने वाले सुशील (47) के दिल की मुख्य नस बंद थी। चिकित्स्कों द्वारा बुधवार को मरीज का ऑपरेशन होना था। ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाली ओसीटी मशीन सोमवार को अस्पताल में आई थी। मरीज के ऑपरेशन के दौरान क्लॉट बढ़ रहे थे। इसी बीच दोपहर के करीब साढ़े बारह से एक बजे के बीच मरीज की मौत हो गई। मृतक के बेटे संजीव राणा ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से उनके पिता की मौत हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मामला बढ़ने के बाद डॉक्टर ने माफी मांगी, लेकिन परिजनों ने कहा कि दोबारा ऐसा किसी के साथ न हो इसके लिए सरकार मामले पर सख्त कदम उठाकर इन पर कार्रवाई अमल में लाए। हालांकि परिजनों की ओर से मौखिक तौर पर इलाज को लेकर नहीं, बल्कि दुर्व्यवहार को लेकर शिकायत आई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]