HNN/ मंडी
जिला मंडी के बल्ह में हुई ओलावृष्टि ने फसलों को तबाह करके रख दिया है। भारी ओलावृष्टि होने से एक तरफ जहां टमाटर के पौधे उखड़ गए हैं तो वही फसलों को भी भारी नुक्सान पहुंचा है। किसानों की माने तो खेती-बाड़ी करके ही वह परिवार का पालन पोषण करते हैं। पहले जहां बारिश ना होने के कारण सूखे से फसलों को नुक्सान पहुंचा तो अब ओलावृष्टि ने फसलों को तहस-नहस करके रख दिया।
किसानों पर लगातार पड़ रही मौसम की मार के कारण उनके माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है। बता दें कि बल्ह क्षेत्र के राजगढ़, रिग्गड़, गागल, रत्ती, ढाबण, ढांगू, साईं, पैड़ी, दोलख, सोयरा, नागचला आदि स्थानों में शनिवार दोपहर बाद भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिसके बाद किसानों ने अपने खेतों में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। भारी ओलावृष्टि के कारण खेत सफेद हो चुके थे और फसलें तबाह हो चुकी थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
तक़रीबन 1500 हेक्टेयर क्षेत्र में लगाए गए टमाटर के अधिकतर पौधे उखड़ गए, जबकि हरी मिर्च, करेला, भिंडी, घीया, बैंगन और खीरे की फसल को भी नुक्सान पहुंचा। किसानों ने प्रशासन से उनकी फसल को हुए नुक्सान का आंकलन कर उन्हें उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





