HNN/ कांगड़ा
पुलिस थाना ज्वालामुखी के तहत एक व्यक्ति ने फंदे से लटककर मौत को गले लगा लिया है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय निकटवर्ती शासन गांव निवासी अश्वनी कुमार पुत्र हरि राम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही अमल में लाई है।
जानकारी अनुसार अश्वनी कुमार ने कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से बंद था। लिहाजा अनहोनी के अंदेशे को देखते हुए परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने देखा कि अश्वनी रस्सी के फंदे पर झूला हुआ था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति द्वारा आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। क्योंकि मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। लिहाजा परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





