लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कलाकारों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी

PRIYANKA THAKUR | 29 मई 2022 at 2:50 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / सोलन

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से सप्तक कला मंच कण्डाघाट के कलाकारों ने विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत शड़याणा और भारती में, शिव शक्ति कला मंच कोठी ने विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत बनासर और नारायणी में, अक्षिता लोक नृत्य कला मंच ने विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत बीशा और सैंज तथा पर्वतीय कला मंच दाड़वा के कलाकारों ने विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत बनोह-खरड़हट्टी और मान में ग्रामीणों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।

कलाकारों ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए बेहतर रोज़गार अवसर सृजित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना आरम्भ की है। इस योजना के अंतर्गत 18 से 45 वर्ष तक के युवाओं तथा 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को स्वरोज़गार के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए 18 नई गतिविधियां शामिल की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कलाकारों ने ग्रामीणों को बताया कि प्रदेश के युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देकर उन्हें स्वरोज़गार अपनाने व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्यान्वित की जा रही मुख्यमंत्री स्टार्ट-अप योजना में कृषि, बागवानी व सम्बन्धित क्षेत्रों, खाद्य प्रसंस्करण, रिटेल, पर्यटन, नेटवर्किंग विकास जैसे कार्यों के लिए प्रशिक्षण व वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]