लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कल अधिकतर रूट रह सकते हैं बंद, जिला से निगम की इतनी बसें बुक

PRIYANKA THAKUR | 30 मई 2022 at 12:32 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / सोलन

कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला आ रहे हैं। ऐसे में हर जिले से मोदी के स्वागत के लिए काफी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लोगों के लिए परिवहन निगम की बसें बुक कराई गई है, ताकि लोग आराम से निगम की बसों में सवार होकर शिमला जा सके। बता दे कि जिला सोलन से निगम की 131 बसों को बुक किया गया है। ऐसे में लोकल रूट बंद रहने के पूरे आसार हैं।

हालांकि निगम की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था भी की जा रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के कुछ रूट सुचारू रूप से चलते रहें। बता दें कि सोलन डिपो की 60, नालागढ़ की 57 और परवाणू डिपो की 14 बसें बुक की गई है। ऐसे में कल 175 रूटों पर बसें नहीं चलेंगी। इनमे हिमाचल प्रदेश के प्रवेशद्वार परवाणू स्थित डिपो से नाभों-बायला, कसौली-कालका-धर्मपुर, परवाणू-शिमला, परवाणू-बद्दी, परवाणू-भोजनगर, परवाणू-मल्ला रूट पर बसें नहीं चलेंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी के साथ सोलन डिपो के कुठाड़-सोलन, सोलन-कंडाघाट, सोलन-राजगढ़, सोलन-कुनिहार-अर्की, सोलन-बीशा, शिमला-सोलन, मुद्रिका सहित अन्य रूट भी शामिल है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]