HNN/ मंडी
मंडी जिले के बगस्याड-थुनाग सड़क मार्ग पर कांढ़ी मोड़ पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जहां कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से मां की मृत्यु हो गई है। इसके अलावा इस हादसे में महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार नंबर एचपी 82- 5243 में सवार होकर 45 वर्षीय मोरू देवी पत्नी शिव दास निवासी कटवाण्डी अपने बेटे 23 वर्षीय प्रकाश चंद के साथ कटवाण्डी से थुनाग की तरफ जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही गाड़ी बगस्याड से आगे कांढ़ी मोड़ पर पहुंची तो कार अचानक ही अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दौरान लोगों ने गहरी खाई में उतर कर दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला परंतु तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी जबकि प्रकाश चंद बुरी तरह से लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था जिसे उपचार के लिए बगस्याड सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




