लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कार सवार तीन युवकों के कब्जे से पुलिस ने बरामद की नशे की खेप, गिरफ्तार

PRIYANKA THAKUR | 29 नवंबर 2021 at 1:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

राजधानी शिमला में पुलिस नशा तस्करों पर लगाम कसने के लिए नाकाबंदी कर नशा तस्करों को रंगे हाथों पकड़ रही है। बता दें कि देर रात भी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गाड़ी सवार तीन युवकों के कब्जे से नशे की खेप बरामद की है। आरोपियों की पहचान केवल राम, भाग मल और कपिल देव के रूप में हुई है। इन तीनों आरोपियों की उम्र लगभग 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने महेंदली में मुख्य सड़क पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने रोहड़ू से हाटकोटी की ओर जा रही एक गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया। पुलिस ने युवकों से जब पूछताछ की तो तीनों हड़बड़ा गए जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर वाहन की तलाशी ली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तलाशी के दौरान गाड़ी से 1 किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी चमन लाल ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]