लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कार सवार महिला ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर से गाली-गलौज के बाद की मारपीट

SAPNA THAKUR | 29 नवंबर 2021 at 10:11 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

प्रदेश के जिला सोलन में कार सवार महिला द्वारा बस के ड्राइवर और कंडक्टर से गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं इस दौरान महिला ने चालक और परिचालक से मारपीट तक कर डाली। लिहाजा पंजाब रोडवेज बस के चालक श्रवण सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव व डाकघर जलाल तहसील रामपुरा फुल जिला भठिंडा पंजाब ने पुलिस थाना सोलन में महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में चालक ने बताया कि वह पंजाब रोडवेज की बस नंबर पीबी-03एजे-5882 लेकर शिमला से भठिंडा रूट पर जा रहा था। चालक ने बताया कि चंबाघाट के समीप उनकी बस के पीछे एक महिला गाड़ी सीएच 01सीबी 6900 लेकर आई तथा गलत तरीके से ओवरटेक करने की कोशिश करने लगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी दौरान चंबाघाट फाटक के पास महिला ने अपनी गाड़ी बस के आगे लगा दी तथा गाड़ी से उतर कर बस के ड्राइवर-कंडक्टर से गाली-गलौज करने लगी। इतना ही नहीं महिला ने इस दौरान ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट तक कर डाली तथा बस की चाबी भी निकाली। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]