लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कार से अवैध शराब की 34 पेटियां बरामद

SAPNA THAKUR | 29 नवंबर 2021 at 12:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बद्दी

बद्दी पुलिस के थाना प्रभारी दया राम ठाकुर की अगुवाई में गैस प्लांट के समीप नाके के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई। पुलिस ने कार व शराब की खेप को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। बद्दी पुलिस ने गैस प्लांट के समीप थाना प्रभारी दया राम ठाकुर के नेतृत्व में नाका लगा रखा था।

इस दौरान एक स्विफ्ट कार एचपी 12 एल 9920 आई जिसको पुलिस ने जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार में 34 शराब की पेटियां मिली। कार को हरियाणा जोलूवाल(हरियाणा) निवासी यादविंद्र चला रहा था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह किसी विवाह में यह शराब लेकर जा रहा है। पुलिस ने जब उसका परमिट मांगा तो वह दिखाने में असमर्थ रहा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शराब को कब्जे में लेने के बाद कार को इंपांऊड कर लिया है। कार चालक यादविंद्र को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]