लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कुपवी में उप-मंडलाधिकारी कार्यालय तथा डिग्री काॅलेज खोलने की मुख्यमंत्री ने करी घोषणा

PRIYANKA THAKUR | 29 नवंबर 2021 at 11:48 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला शिमला के चैपाल विधानसभा क्षेत्र के कुपवी में 180 करोड़ रुपये लागत की 46 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। कुपवी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कुपवी में उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय तथा राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की।

उन्होंने बलघार में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग तथा हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के कनिष्ठ अभियन्ता अनुभाग खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने कोठी-हलोग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छैला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने पशु औषधालय पुलबाहल को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने तथा चैपाल के गडाला में हैलीपेड के निर्माण की भी घोषणा की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मुख्यमंत्री ने कहा कि 180 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं के किए गए लोकार्पण तथा शिलान्यास क्षेत्र के लोगों के जीवन में बदलाव लाएंगे तथा विकास को नए आयाम देंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]