लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कुल्लू दशहरा महोत्सव में 15 साल बाद पहुंचे इतने देवी-देवता, ढोल नगाड़ों की थाप पर…

PRIYANKA THAKUR | 17 अक्तूबर 2021 at 11:35 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कुल्लू

कोरोना के बीच देवी-देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को ढोल-नगाड़ों की थाप पर भगवान नरसिंह की भव्य जलेब निकाली गई। कोरोना को दरकिनार कर इस बार अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में रिकार्ड 281 देवी-देवता पहुंचे हैं।

इनमें आठ देवता ऐसे हैं जो 2019 में भाग ले चुके हैं जबकि 20 देवी देवता पहली बार आए हैं। इन 20 देवताओं को प्रशासन की ओर से निमंत्रण भी नहीं दिया था। कोरोना काल के दो वर्ष बाद कुल्लू में इतनी संख्या में देवी देवता पहुंचे हैं। पिछले 15 साल में इस बार सबसे ज्यादा देवी-देवता दशहरा उत्सव में पहुंचे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]