HNN / कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में 29 जनवरी को अचानक एक खड़ी टैक्सी में विस्फोट हो गया। विस्फोट के धमाके की आवाज से पूरी घाटी में हड़कंप मच गया और आस-पास के लोग घरों से बाहर निकल आए। बता दें कि इस मामले की जांच के लिए दिल्ली से स्पेशल टीम बुलाई गई थी। 2 दिन की जांच पड़ताल के बाद सामने आया है कि इस मामले में आतंकी वारदात जैसा कुछ नही पाया गया।
संयुक्त टीम ने शुरुआती जांच में इसे जिलेटिन का धमाका बताया है। वहीं इस मामले में 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ भी की गई। अब इस मामले में सबकी निगाहें फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी हुई है। इस मामले का खुलासा फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद साफ हो जायेगा। हालांकि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने में अभी 10 से 12 दिन लग जाएंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





