लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कुष्ठ रोग उन्मूलन पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित- डॉ. रमण कुमार

PRIYANKA THAKUR | 2 फ़रवरी 2022 at 12:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला ऊना ने शहर के वार्ड 10 में कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ रमण कुमार शर्मा ने बताया कि 13 फरवरी तक विशेष स्पर्श अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य लोगो को कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक करना है ताकि कुष्ठ रोग से होने वाली अपंगता से बचा जा सके। 

सीएमओ ने कहा कि देश से कुष्ठ रोग का पूर्णतया उन्मूलन करने हेतू लोगों में इस रोग के प्रति भ्रांतियां व सुरक्षा उपायों बारे जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि यह रोग किसी देवीय श्राप या पाप की वजह से नहीं होता और यह कोई अनुवांशिक बीमारी भी नहीं है। बल्कि यह एक माइको बैक्टीरियम लेप्री नामक जीवाणु से फैलता है। समय पर इलाज करवाने से यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो जाती है तथा अपंग होने के खतरे से भी बचा जा सकता है। माइको बैक्टीरियम लेप्री जीवाणु त्वचा तथा स्नायु तंत्र पर प्रभाव डालता है। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कुष्ठ रोग के लक्षणडाॅ रमण शर्मा ने बताया कि त्वचा पर सुन्नता के साथ कोई भी दाग, हाथों या पैरों में सुन्नता या झुनझुनापन, दर्दनाक नसें हो तो यह कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में अपनी जाँच करवाएं। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों में एमडीटी के माध्यम से इसका पूर्ण इलाज संभव है और निःशुल्क है। इस अवसर पर आशा वर्कर लता देवी, रीना रानी, खुशबू तथा चंचला ने कुष्ठ रोग पर बारे जानकारियां भी प्रदान की। 

इस मौके पर लोगों को कोविड-19 की जानकारी भी दी तथा कोविड वैक्सीन की प्रिकोशन डोज लगवाने के बारे भी बताया गया। इस अवसर पर जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, बीसीसी समन्वयक कंचन माला सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]