HNN / ऊना
जिला ऊना में कुछ स्थानीय युवकों ने कॉलेज में आकर जहां हंगामा किया तो वहीं कुछ युवकों को भी पीट डाला । जानकारी के अनुसार गांव के कुछ युवक अचानक कॉलेज में जबरदस्ती घुस गए और उन्होंने कॉलेज के चार युवकों पर डंडे से हमला कर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसके बाद पूरे कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
इसके बाद प्रिंसिपल तिलोकचंद ने कॉलेज परिसर को खाली करवाया और बाहर मेन गेट पर ताला जड़ दिया। घायलों की पहचान अमित कुमार, मनप्रीत, सूरज और सागर के रूप में हुई है , जिनका क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में इलाज जारी है। वही इस हमले के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि घटना के बाद जहां कॉलेज को बंद कर दिया है तो वही बहुत जरूरी कार्य के लिए दूर भाषा ऑनलाइन कॉलेज स्टाफ उपलब्ध रहेगा। उधर एसपी अमरजीत सेन ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, फिलहाल अभी तक किसी पर भी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। घायल युवकों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





