देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर भारी उछाल देखने को मिला है। 130 दिन बाद एक दिन में 18,819 नए कोरोना मरीज मिले है, और 39 मरीजों की मौत हुई है। बुधवार की तुलना नए संक्रमित 4312 ज्यादा मिले हैं। इसके साथ ही देश में सक्रिय केस बढ़कर 1,04,555 और दैनिक संक्रमण दर 4.16 फीसदी हो गई है।
गुरुवार को मिले नए केसों के साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,34,52,164 हो गई है। कुल केसों में सक्रिय केस की संख्या 0.24 फीसदी है। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की दर 98.55 फीसदी और मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। देश में अब तक 4,28,22,493 कोरोना से उबर चुके हैं। वहीं, अब तक 197.61 करोड़ केस दर्ज हो चुके हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





