देश में कोरोना केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। 24 घंटे में 3712 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान पांच लोगों की महामारी से मौत हो गई है। सक्रिय केस भी तेजी से बढ़कर 19,509 हो गए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी अपडेट आंकड़ों के अनुसार दैनिक संक्रमण दर फिलहाल 0.85 फीसदी है। इस दौरान 2584 लोग महामारी से ठीक हुए हैं।
मंत्रालय के अनुसार सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 1123 की बढ़ोतरी हुई है। अबतक देश में कोरोना से 5 लाख से अधिक (5,24,641) मौतें हो चुकी हैं। कल 2,584 रोगियों ने कोरोना को हराया है। भारत का रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत पर पहुंच गया है। फिलहाल देश में कोरोना के 19,509 सक्रिय मामले हैं।
वही कोरोना संकट को खत्म करने के लिए कोरोना टीकाकरण तेजी से जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12 लाख से अधिक (12,44,298) टीके लगे हैं। अबतक देश में 193 करोड़ से अधिक (1,93,70,51,104) कोरोना वैक्सीन लग चुकी हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





