लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोरोना मामलो में लगातार गिरावट जारी, बीते 24 घंटों में मिले…

PRIYANKA THAKUR | 31 मार्च 2022 at 11:47 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही है। बीते 24 घंटो की बात करे तो देश में 1225 नए केस मिले, वहीं सक्रिय केस घटकर 14,307 हो गए हैं। इस दौरान 28 लोगों ने महामारी के चलते दम तोड़ दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 397 की कमी आई है, वहीं 1594 संक्रमित महामारी से उबर गए हैं।

28 और मौतों के साथ कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 5,21,129 हो गई है। वहीं कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1225 बढ़कर 4,3,024,440 हो गया है। देश में बीते 24 घंटों में 22,27,307 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गए। इस तरह अब तक कुल 1,84,06,55,005 खुराक लगाई जा चुकी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]