लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोहरे के चलते आपस में टकराए वाहन, कई लोग जख्मी….

SAPNA THAKUR | 28 नवंबर 2021 at 12:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कोहरे के कारण दो अलग-अलग स्थानों में एक दर्जन के करीब वाहन हादसे का शिकार हो गए। कोहरे के कारण गाड़ियां, ट्रक और बस आपस में टकरा गए जिससे आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

वहीं वाहनों के आपस में टकरा जाने के कारण हाईवे पर भी कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। जानकारी अनुसार यह हादसे आज सुबह राजधानी शिमला के निकट फागू और कुफरी के निकट होटल एप्पल ब्लासम के पास पेश आये है। इस दौरान सड़क पर कोहरा जम जाने के कारण कई गाड़ियां स्किड हो गईं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिससे बस, ट्रक व कई छोटे वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में तकरीबन छह से सात लोगों को चोटें आई हैं। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]