लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

खत्म हुआ इंतजार, 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, इतने फीसदी रहा…

SAPNA THAKUR | 18 जून 2022 at 12:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

आज हिमाचल प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। जी हां, आज दोपहर 12:00 बजे के करीब बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। 12वीं की परीक्षा में 87,871 परीक्षार्थी बैठे थे, जिन्हें नतीजे आने का बेसब्री से इंतजार था और आज आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो गया।

अधिक जानकारी देते हुए शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 कक्षा बारहवीं का परिणाम घोषित कर दिया है। कहा कि परीक्षा परिणाम 93.95 फीसद रहा है। 82342 परीक्षार्थी पास हुए हैं, 3379 को कंपार्टमेंट आई हैं, जबकि 1889 फेल हुए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कला संकाय में बेटियों ने क्लीन स्वीप कर दिया है। मेरिट लिस्ट में पहले 10 स्थानों पर बेटियों ने कब्जा कायम किया। कॉमर्स संकाय में पहले सात स्थानों पर बेटियों ने बाजी मारी है। विज्ञान संकाय में क्षितिज, शगुन और अक्षिता ने प्रदेशभर में टॉप किया है। तीनों ने 98.6% (493/500) अंक हासिल किए हैं।

ऐसे चेक कर सकते हैं परीक्षा परिणाम

सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10 या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]