लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

खेलते-खेलते छत से गिरा डेढ़ वर्षीय मासूम, बुझा घर का चिराग

SAPNA THAKUR | 29 नवंबर 2021 at 5:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जहां डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की छत से गिर जाने के कारण मृत्यु हो गई है। हालांकि परिजनों द्वारा बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भी पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी।

गिरने के कारण बच्चे के सिर पर गंभीर चोट लगी जिसके चलते बच्चे ने जख्मों के घाव ना सहते हुए दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा के किशनपुरा में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चा घर की छत पर खेल रहा था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी दौरान अचानक ही बच्चे का संतुलन बिगड़ गया और वह खेलते-खेलते छत से नीचे जा गिरा तथा बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। बच्चे को नीचे गिरता देख परिजन मौके की ओर दौड़े तथा आनन-फानन में उसे उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे परंतु यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]