लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

खेलते-खेलते टैंक में डूबे दो बच्चे, दर्दनाक मौत

SAPNA THAKUR | 29 जून 2022 at 4:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में टैंक में 2 बच्चे डूब गए जिस कारण उनकी मौत हो गई। एक बच्चे का शव पानी के ऊपर आ गया था जबकि दूसरे बच्चे का शव टैंक के अंदर से बरामद किया गया है। दोनों बच्चों की मौत के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मानपुरा पुलिस द्वारा दोनों बच्चों के शवों का नालागढ़ सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। वहीँ, पुलिस द्वारा लापरवाही बरतने पर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है।

जानकारी अनुसार बद्दी के किशनपुरा स्थित माध्यमिक स्कूल भवन का निर्माण कार्य चला हुआ है जिसके लिए पानी का अंडर ग्राउंड टैंक बनाया गया है। किशनपुरा में किराए के मकान में रहने वाले यूपी के चंदोली के बेराम गांव के आजाद अली का सात साल का बड़ा बेटा शहनवाज और चार साल का छोटा बेटा मेहताब बारिश में खेलते हुए स्कूल परिसर में चले गए। इसी दौरान खेलते-खेलते कब बच्चे पानी के टैंक में डूब गए किसी को पता ही नहीं चला।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने एक बच्चे का शव पानी के ऊपर उतराता हुआ देखा। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और बच्चे को वहां से निकाला गया परन्तु तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। जब बच्चे के परिजनों को इस बाबत सूचना दी गई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। जिसके बाद वह अपने दूसरे बेटे को ढूंढने लगे तो उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। संदेह के आधार पर जब पानी के टैंक के अंदर जाकर देखा तो मृतक का दूसरा भाई डूबा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]