पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। जाने-माने पंजाबी सिंगर के अंतिम दर्शन करने दूर-दूर से लोग उनके पैतृक गांव मूसा पहुंचे थे। यहां सैकड़ों की तादाद में प्रशंसक सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान हर किसी की आंख नम थी। अंतिम यात्रा के दौरान मूसेवाला के प्रशंसकों ने सिद्धू मूसेवाला अमर रहे के नारे भी लगाए।
मूसेवाला की अंतिम यात्रा के दौरान उनके पिता बलकौर सिंह फूट फूट कर रोए। उन्होंने अपनी पगड़ी उतारकर बेटे की मौत का इंसाफ मांगा। सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके सबसे पसंदीदा ट्रैक्टर में निकाली गई। ट्रैक्टर में उनके पार्थिव शरीर के साथ माता-पिता भी मौजूद थे। अंमित संस्कार से पहले सिद्धू मूसेवाला को लाल रंग की पगड़ी भी पहनाई गई।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





