लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गुरुद्वारा श्री टोका साहिब सोसायटी के चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी

SAPNA THAKUR | 30 मार्च 2022 at 4:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर स्थित गुरुद्वारा श्री टोका साहिब सोसायटी के चुनाव 2022 के लिए 94 सदस्यों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। यह जानकारी उप-पंजीयक सभाएं एवं उप-मंडल दंडाधिकारी नाहन रजनेश कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि सोसायटी के चुनाव के लिए अंतिम सूची जारी करने से पूर्व समस्त सदस्य गण एवं आम जनता से दावे व आक्षेप आमंत्रित किए गए थे, जिनके सत्यापन के पश्चात गुरुद्वारा श्री टोका साहिब सोसायटी के चुनाव के लिए अंतिम सदस्यों की सूची तैयार कर दी गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उप-मंडल दंडाधिकारी ने बताया कि जल्द ही गुरुद्वारा श्री टोका साहिब सोसायटी के चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव के लिए जारी अंतिम सूची की प्रतिलिपि उप-मंडल दंडाधिकारी कार्यालय नाहन से प्राप्त की जा सकती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]