लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गुरुनानक की 552वीं जयंती पर पांवटा साहिब गुरूद्वारे में उमड़े श्रद्धालु

SAPNA THAKUR | 19 नवंबर 2021 at 3:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा

पांवटा साहिब गुरूद्वारे को गुरुनानक की 552वीं जयंती पर बड़ी खूबसूरती से सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइटों से सजा पांवटा साहिब गुरुद्वारे का नज़ारा देखते ही बन रहा है। वहीँ, पांवटा साहिब गुरूद्वारे में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सैकड़ों सिख भक्तों ने शीश नवाया। इस दौरान स्थानीय ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों से भी भारी संख्या में सिख श्रद्धालु गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे।

बता दें कि गुरु पर्व का 552वां महान प्रकाश उत्सव का समापन आज शुक्रवार को होने जा रहा है। गुरुद्वारे के प्रधान गुरुप्रीत ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत संचार का आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और गुरुद्वारा में कवि दरबार रात के 8 बजे सजाया जाएगा। बताया कि गुरुद्वारा में कोविड प्रोटोकाल के तहत बाहर से आए श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा के मुख्य गेट पर सैनिटाइज़ करवाया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बताया कि बाहर से आये श्रद्धालुओं के लिए खाने पीने की उचित व्यवस्था की गई है। बता दें कि यह गुरुद्वारा गुरु गोबिंद सिंह जी, सिखों के दसवें गुरु की स्मृति में बनाया गया था। दसम ग्रंथ गुरु गोबिंद सिंह जी ने यहां लिखा था। इसलिए, गुरुद्वारा में सिख धर्म की दुनिया के अनुयायियों में एक उच्च ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का आनंद मिलता है। गुरुद्वारा में एक “पाल्की” है जो शुद्ध सोने से बनी है, भक्तों द्वारा दान की गई है।

महान प्रकाश उत्सव

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]