लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गोबिंद सागर झील कुटलैहड़ के लिए बनेगी वरदान, स्थानीय युवाओं को मिलेंगे….

PRIYANKA THAKUR | 31 मार्च 2022 at 1:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि गोबिंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स का सफल ट्रायल प्रदेश सरकार की देन हैं और यहां पर व्यवसायिक गतिविधियां जल्द ही शुरू होने वाली हैं। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ पर्यटन विकास सोसाइटी (केटीडीएस) के माध्यम से ओपन टेंडर में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जा रही है और उसी के आधार पर टेंडर आबंटित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केटीडीएम के माध्यम से एक्प्रैशन ऑफ इंटरस्ट भी जारी किए थे, जिसके आधार पर कुछ कंपनियों ने गोबिंद सागर झील में साहसिक गतिविधियां आयोजित करने को लेकर रुचि दिखाई है।

केटीडीएम के अध्यक्ष उपायुक्त ऊना को बनाया गया है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि गोबिंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के आयोजन में कुटलैहड़वासियों के हक पूरी तरह से सुरक्षित हैं और 40 प्रतिशत हक कुटलैहड़वासियों के लिए रखे गए हैं। झील के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर अवश्य मिलेंगे और गोबिंद सागर झील कुटलैहड़ के लिए वरदान बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता आज टेंडर प्रक्रिया को लेकर कुटलैहड़वासियों के हिमायती बनने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कुटलैहड़ के लोग भूले नहीं हैं कि गोबिंद सागर झील एक अभिशाप के रूप में कांग्रेस पार्टी की ही देन है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने दूरदर्शिता का परिचय देते हुए झील को रोजगार के साथ जोड़ने की कोई योजना को धरातल पर उतारा। इस योजना के सुखद परिणाम बहुत जल्द सबके सामने आएंगे। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को कुटलैहड़ के पर्यटन विकास में अपना योगदान जनता के सामने रखने की चुनौती दी। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पर्यटकों को लुभाने के लिए गोबिंद सागर झील के दोनों ओर के घाट विकसित किए जा रहे हैं। अंदरौली में वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स तथा एथनो बोटेनिकल पार्क बनाया जा रहा है, तो लठियाणी की ओर सोहारी, बंजाल व धबेड़ा को विकसित किया जा रहा है।

लठियाणी की ओर वे-साइड एमिनिटिज़ विकसित करने व पर्यटकों के लिए अन्य सुविधाएं जुटाने के लिए लगभग 25 करोड़ रुपए की परियोजना को स्वीकृति मिली है, जिसका कार्य अप्रैल माह से आरंभ हो जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]