लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गोबिंद सिंह जी महाराज के नाहन आगमन दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

SAPNA THAKUR | 1 मई 2022 at 10:00 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

सिखों के 10वें गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज के नाहन आगमन दिवस के अवसर पर गुरूद्वारा श्री दशमेश अस्थान नाहन मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी मे 28 अप्रैल क़ो श्री अखंड साहिब पाठ का आरंभ किया गया, जिसका समापन 30 अप्रैल क़ो किया गया। समापन के बाद स्थानीय सिख युवाओं ने शब्द कीर्तन कर सगतो क़ो निहाल किया। शब्द कीर्तन के बाद अरदास कर विशाल लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने गुरु का प्रसाद ग्रहण किया।

बता दे कि गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज 30 अप्रैल 1685 को सिरमौर रियासत में पधारे थे और लगभग साढ़े 8 महीने तक नाहन में ही रहे। इसके बाद उन्होंने पांवटा साहिब साहिब नगरी की नींव रखी थी। लिहाजा, गुरू गोबिंद सिंह जी के नाहन आगमन दिवस को हर साल हर्षाेउल्लास के साथ मनाया जाता है, जिसे पिछले कुछ सालों से जोड़ मेले का रूप दिया गया है। गुरूद्वारा श्री दशमेश अस्थान नाहन प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमृत सिंह शाह ने बताया कि आज से 337 साल पहले सिरमौर रियासत के महाराजा मेदनी प्रकाश के अनुरोध पर गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज नाहन आए थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि यह दिन बेहद ऐतिहासिक है, क्योंकि यदि गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज यहां नहीं आते और फतेह शाह के साथ जो जमीनी विवाद था, उसका हल न करते, तो आज सिरमौर का इतिहास कुछ ओर लिखा होता। लिहाजा, गुरू महाराज का हर साल आगमन दिवस मनाया जाता है, जिसे कुछ सालों से जोड़ मेले का रूप दिया गया है। बता दे कि गुरु श्री गोबिंद सिंह जी के आगमन दिवस क़ो लेकर 17 अप्रैल क़ो नाहन चौगान मैदान मे जोड़ मेले का आयोजन किया गया, जिसका समापन 25 अप्रैल क़ो किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]