लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ग्रीष्मोत्सव सांस्कृतिक संध्याओं में पंजाबी और हिमाचली गानों का लगेगा तड़का

PRIYANKA THAKUR | 2 जून 2022 at 1:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

दो साल बाद रिज मैदान पर होगा अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव

HNN / शिमला

दो साल बाद रिज मैदान पर अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। ग्रीष्मोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में इस बार पंजाबी और हिमाचली गानों का तड़का लगेगा। जी हां, इस बार सांस्कृतिक संध्याओं में पंजाबी गायक गुरु रंधावा और हिमाचल के गायक हंसराज रघुवंशी के साथ पहाड़ी गायक विक्की चौहान तथा कुलदीप शर्मा मुख्य आकर्षण होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

4 जून से शुरू हो रहे ग्रीष्मोत्सव में देररात 10 बजे तक कार्यक्रम चलेंगे। दिन में पहाड़ी कार्यक्रम होंगे और रात को रिज पर स्टार नाइट में कलाकार रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। समर फेस्टिवल के दौरान स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों, स्कूली छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नाटी भी डालेंगे। शहर के विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]