लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

घर का ताला तोड़ लाखों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ़ कर गए चोर…..

SAPNA THAKUR | 1 अगस्त 2022 at 2:24 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

प्रदेश की राजधानी में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला रामपुर नगर परिषद के साथ सटी शिंगला पंचायत का है। यहाँ एक घर में शातिरों ने सेंधमारी कर डाली और अंदर रखे गहनों सहित नकदी पर हाथ साफ़ कर गए। शातिरों ने घर में हुई चोरी की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।

इस दौरान शातिरों ने घर का ताला तोड़ डाला और अंदर प्रवेश हुए। अंदर घुस कर शातिरों ने कमरे में अलमारी से साढ़े चार लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 25 हजार रुपये का कैश उड़ा लिया। उधर, परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ देख उनके होश उड़ गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने अंदर जाकर देखा तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था तथा गहनों सहित नकदी गायब पाई गई। जिसके बाद इस बाबत शिकायत पुलिस थाना रामपुर में दर्ज करवाई गई है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि एक घर में चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शातिर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]