लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

घर के बाहर खड़ी कार को पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

PRIYANKA THAKUR | 1 मार्च 2022 at 11:10 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / चंबा

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में अज्ञात युवकों ने घर के बाहर खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया, जिससे कार का बाहरी हिस्सा पूरी तरह से जलकर राख हो चुका है। वही घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गोपाल सिंह पुत्र काहन सिंह निवासी परेल ने बताया कि वह अपनी गाड़ी को घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी करते है। देर रात अचानक उसे एक व्यक्ति का फोन आया कि उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगी हुई है। इसके बाद घर के सभी लोग नीचे रोड पर आए और उन्होंने आग को बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया और देखा कि 3 लोग कैन में पेट्रोल लेकर आए और उन्होंने कार पर छिड़क कर उसमें आग लगा दी। उधर, एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]