HNN / चंबा
जिला चंबा के सलूणी के काशवी गांव में हुए अग्निकांड से 3 परिवार बेघर हो गए हैं। हालांकि नायब तहसीलदार की ओर से मौके का दौरा कर प्रभावित परिवारों को 5000 रूपये की फौरी राहत दी गई है। जानकारी के अनुसार खेमती पुत्र चूहडू राम अपने परिवार के साथ मकान में संयुक्त रूप से रहते थे। अचानक देर रात घर के सभी सदस्यों ने खाना खाया और अपने कमरे में सोने चले गए। इसी दौरान एक कमरे में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।
देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई और पूरे घर को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख परिजन बच्चों समेत तुरंत बाहर निकल आए। इसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। लेकिन जब तक अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ चुका था और घर में रखी लाखों की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी। प्रभावितों ने आधी रात को पड़ोसियों के घर में शरण ली।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वही नायब तहसीलदार कर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि नुक्सान का आंकलन किया जा रहा है और इसके अनुसार प्रभावित परिवारों की सहायता की जाएगी ।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





