लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

घालूवाल गोलीबारी मामले में पुलिस ने शूटर सहित 6 आरोपी किए गिरफ्तार

PARUL | 15 नवंबर 2023 at 7:02 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

जिला ऊना में हरोली क्षेत्र के घालूवाल में बीती 31 अक्तूबर की देर शाम एक गाड़ी पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया था। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि वारदात को पंजाब की सेंट्रल जेल लुधियाना में कैद मनी राणा के इशारों पर अंजाम दिया गया। अन्य आरोपियों की पहचान सुमित जसवाल, लखविंद्र, वंश रायजादा जो की स्थानीय निवासी हैं, सहित पंजाब के लवदीश और लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक, तीन गाड़ियां, एक 7.62 एमएम की पिस्तौल, चार जिंदा कारतूर बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि वारदात को अलग-अलग गिरोह से जुड़े लोगों ने सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वारदात के दिन पंजाब की जेल में कैद मनी राणा ने फिरौती के लिए हरप्रीत सिंह उर्फ ढिल्लू, गांव सलोह, तहसील हरोली, जिला ऊना को फोन किया। लेकिन हरप्रीत ने फिरौती देने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी सुमित जसवाल काकू व लखविंद्र ने भी हरप्रीत को फिरौती राशि देने के लिए कहा। लेकिन हरप्रीत ने दोबारा इनकार कर दिया। कुछ ही देर बाद जब हरप्रीत गाड़ी में सवार होकर घालूवाल बाजार को पार कर सुनसान जगह पहुंचा तो बाइक सवार दो लोगों में से एक ने गोलियां चला दीं।

अर्जित सेन ने बताया कि आरोपी सुमित जसवाल ने शूटरों की मदद की। वह रेकी करने के बाद शूटरों को मौके तक लेकर गया और वह गाड़ी भी दिखाई जिस पर गोली चलानी है। वहीं आरोपी वंश रायजादा ने गोलियां मुहैया करवाई और हथियार अन्य आरोपी ने दिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने खरड़, हमीरपुर, देहरादून, बद्दी, चंडीगढ़, जालंधर, फगवाड़ा, होशियारपुर सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।

जिसमें आरोपी लवदीश बद्दी के मेहड़ू क्षेत्र से और लवप्रती फगवाड़ा से दबोचा गया। बताया जा रहा कि गोली लवदीश ने चलाई और उसके बाद उसने पिस्तौल लवप्रीत के पास फगवाड़ा में छिपा दिया। पुलिस अधीक्षक ऊना ने बताया कि चिंता की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी एक दूसरे को नहीं जानते। गोली चलाने, रेकी करने, हथियार देने के लिए अलग-अलग लोगों ने काम किया और ये आपस में एक दूसरे को नहीं जानते।

यह लोग अलग-अलग गिरोह से जुड़े हैं और केवल वारदात को अंजाम देने के लिए एक दूसरे के संपर्क में आए। बता दें कि घालूवाल बाजार के पास बीते 31 अक्तूबर को एक चलती कार पर गोलियां चलाई गई। इससे कार सवार सलोह गांव के युवक के हाथ में छर्रे लगने से वह घायल हो गया।

वहीं गोलियां चलाने वाले नकाबपोश बाइक सवार दो लोग मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने बंगाणा, हमीरपुर सहित कई अन्य क्षेत्रों में दबिश दी। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि जल्द मुख्य आरोपी मनी राणा की कस्टडी ट्रांसफल कर उसे ऊना लाया जाएगा और पूछताछ की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]