लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चैत्र नवरात्रों को लेकर सजने लगा मां नयना देवी का दरबार

PRIYANKA THAKUR | 31 मार्च 2022 at 11:05 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

दर्शनों को लेकर यह रहेगी व्यवस्था, तीन सौ के करीब तैनात होंगे जवान

HNN / बिलासपुर

2 अप्रैल से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्रों को लेकर विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई है। माता के दरबार को सजाने के लिए कंपनियों को न्यौता दे दिया गया है। इस बार बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को माता के दर्शनों के लिए किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में दिन-प्रतिदिन गिरावट दर्ज की जा रही है। कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए इस बार प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें कि इस बार मंदिर केवल 2 घंटों के लिए ही बंद किया जाएगा। मंदिर के कपाट रात को 12:00 बजे बंद करने के बाद रात को दो बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। नवरात्र के दौरान मंदिर में नारियल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। इसके अलावा पुलिस व प्रशासन ने भी इस दौरान व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए माता के दरबार से कौलां बाला टोबा तक के क्षेत्र को नौ सेक्टरों में विभाजित किया है। हर सेक्टर में एक अधिकारी तैनात होगा।

मंदिर परिसर व आसपास सफाई व्यवस्था और बाकी कार्यो की देखने के लिए भी मंदिर प्रशासन लगभग 100 के करीब अस्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति किये गए है। नवरात्र के दौरान तीन स्थायी और दो अस्थायी मेडिकल कैंप भी मंदिर प्रशासन द्वारा लगाए जाएंगे तथा चार एंबुलेंस भी हर समय यहां उपलब्ध होंगी। इस बार नवरात्रों के दौरान दानी सज्जनों द्वारा लगाए जाने वाले प्राइवेट लंगरों को भी प्रशासन ने अनुमति दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]