HNN / कुल्लू
जिला कुल्लू में ढालपुर के मुख्य डाकघर से सेवानिवृत्त व्यक्ति 66 वर्षीय परम देव ठाकुर बीते कल चोरी करने के मकसद से उसी डाकघर में पहुंचा। पूरे डाकघर की जानकारी होने के बाद उसने बड़ी चालाकी से डाकघर में प्रवेश किया। जिस वक्त उसने डाकघर में प्रवेश किया, उस समय चौकीदार खाना खाने के लिए गया हुआ था। जैसे ही चौकीदार खाना खाकर डाक घर पहुंचा तो उसने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला खुला हुआ था।
जब वह अंदर गया तो उसने देखा कि कोई व्यक्ति शौचालय की ओर भागा जिसके चलते उसने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसने जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके चलते आसपास के लोग और कैशियर भी मौके पर पहुंचा। इस दौरान कैशियर ने देखा कि जहां कैश रखा जाता है वहां के दोनों ताले टूटे हुए थे और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे भी टूटे हुए थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब शौचालय का दरवाजा तोड़ा तो, वहां मौजूद लोग आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने देखा कि चोर और कोई नहीं बल्कि यहीं से सेवानिवृत्त हुआ व्यक्ति परम देव है। उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरेदव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





