HNN/ सोलन
जिला सोलन के तहत जाबली में एक व्यक्ति की छत से गिरकर मृत्यु हो जाने का मामला सामने आया है। हालाँकि व्यक्ति को उपचार के लिए गंभीर अवस्था में अस्पताल भी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केनवुड रिजार्ट में वेटर का काम करने वाले सोनू निवासी मकान नंबर 3189, मौली जागरा कांप्लेक्स, चंडीगढ़ नहाने के लिए कमरे के बाहर पानी भर रहा था। इसी दौरान अचानक ही उसका संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिर गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
छत से गिरने के कारण व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए तुरंत ईएसआइ अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया। यहां व्यक्ति ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





