लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

छोटी-सी उम्र में हिमाचल के पनव राजपूत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि….

PRIYANKA THAKUR | 23 मई 2022 at 3:51 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / काँगड़ा

कांगड़ा के 6 साल के पनव राजपूत ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में गुणन योग हल करने वाले सबसे युवा का टाइटल हासिल किया है। पनव ने 6 साल की उम्र में 140 गुणा योग को 8 मिनट, 25 सेकंड और 61 मिली सेकंड में हल किया। यह पनव का दूसरा रिकॉर्ड है।

पिछले वर्ष एक बच्चे द्वारा सुनाई गई अधिकतम संख्या के लिए रिवर्स काऊंटिंग का रिकॉर्ड बनाया था। पनव ने 5 साल, 3 महीने और 10 दिन की उम्र में 2000 से 1 तक की गिनती सुनाई थी। पनव का रिवर्स काऊंटिंग का रिकॉर्ड एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पनव राजपूत के पिता नेत्र ठाकुर सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में वरिष्ठ प्रबंधक हैं जबकि माता शालू ठाकुर शिक्षिका हैं। पनव अभी चंडीगढ़ में अपने माता-पिता के साथ रह रहा है। पनव ने अपने रिकार्ड का श्रेय माता-पिता को दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]