HNN / शिमला
जयराम सरकार ने आज लोगों को बड़ी राहत दी है। प्रदेश में अब न्यूनतम बस किराया पांच रुपये लिया जाएगा। हालांकि अभी प्रदेश में न्यूनतम बस किराया सात रुपये है। सीएम जयराम ठाकुर ने धर्मशाला महाविद्यालय के सभागार में आयोजित ‘नारी को नमन’ कार्यक्रम के राज्यस्तरीय समारोह में इसकी घोषणा की।
सीएम ने कहा कि काफी समय से लोगों की ओर से इसकी मांग की जा रही थी। मौजूदा समय में न्यूनतम बस किराया सात रुपये होने के चलते सूबे में चल रही निजी और सरकारी बसों में कुछ कंडक्टर सवारियों से 10 रुपये लेकर 3 रुपये बकाया नहीं लौटा रहे थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसको लेकर मुख्यमंत्री सेवा संकल्प 1100 पर लोग फोन कर शिकायतें कर रहे थे। ऐसे में अब जनता को राहत देकर सरकार ने न्यूनतम बस किराया पांच रुपये करने का फैसला लिया है, जो अधिसूचना जारी होने के साथ ही लागू हो जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





