जरग पंचायत के प्रधान व उपप्रधान ने भाजपा को छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

HNN / श्री रेणुका जी

जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी क्षेत्र की ग्राम पंचायत जरग के प्रधान और उपप्रधान ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। जी हां उप प्रधान मदन ठाकुर और प्रधान बाबूराम ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों व महंगाई से तंग आकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। इस मौके पर रेणुका जी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

प्रधान ने कहा कि रेणुका भाजपा नेताओं की राजनीति केवल अपने निजी कार्य तक ही सीमित रह चुकी है क्षेत्र में कोई भी विकास नहीं हो रहा है। विकास के नाम पर बड़े-बड़े वादे तो किए जा रहे हैं लेकिन वह वादे सिर्फ नाम तक ही सीमित रह गए हैं। उधर विनय कुमार ने प्रधान व उपप्रधान दोनों का कांग्रेस पार्टी में जुड़ने पर स्वागत किया और कहा कि वह जरा पंचायत में विकास कार्यो में तेजी लाएंगे।


Posted

in

,

by

Tags: