लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठी-2022 की चयन परीक्षा इस दिन…

SAPNA THAKUR | 14 अप्रैल 2022 at 1:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन की चयन परीक्षा कक्षा छठी-2022 की आयोजन तिथि 30 अप्रैल 2022 सुनिश्चित की गई है। अतः जिन अभ्यार्थियों ने उक्त परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन फार्म भरा है उनके अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के प्राचार्य एस के तीवारी ने देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालयों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन नवोदय विद्यालय समिति करती है और इस वर्ष यह परीक्षा दिनांक 30 अप्रैल शनिवार के दिन राजगढ़, सराहां, नाहन (बी एण्ड जी), ददाहू, पांवटा साहिब, तारूवाला, सतौन, कफोटा, संगड़ाह, शिलाई एवं बकरास परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जायेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि अभिभावक अपने नजदीकी कम्प्यूटर सेंटर/साईबर सेंटर में अपने पंजीकरण संख्या की सहायता से अपने बच्चे का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वह किसी भी कार्य दिवस पर प्रातः 10.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक विद्यालय में अथवा विद्यालय द्वारा दिए गए हेल्पलाइन में मुनीश शर्मा, 9459301554, कुलबीर कृष्ण 9418650352, एस.एस.राणा – 9863697210, सावित्री – 9736051766 से सम्पर्क कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]